चम्पावत, फरवरी 13 -- लोहाघाट। पालिका ने पॉलीथिन रखने पर दो दुकानदारों का चालान कर चार सौ रुपया अर्थदंड वसूला। गुरुवार को ईओ सौरभ नेगी के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने स्टेशन बाजार में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने पर पकड़ा गया। जिसमें पालिका ने दोनों दुकानदारों से चार सौ रुपया अर्थदंड वसूला। टीम में सुमित गड़कोटी, जयवर्धन साह, सागर नाथ गोस्वामी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...