लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- डाक विभाग के सहयोग से दो दिवसीय पोस्ट कार्ड आर्ट प्रतियोगिता, प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। डाक विभाग, माई इंडिया युवा विभाग, सोलर उपभोक्ता फोरम तथा इंटरनेशनल नवोदययन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 25-26 जनवरी को आयोजन विलोबी हॉल, लखीमपुर में किया जा रहा है। इस दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम में सोलर एक्सपो के साथ-साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।जिनमें डांस, सिंगिंग, एक्टिंग, क्यूट बेबी शो, मिस लखीमपुर एवं मिसेज लखीमपुर जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ आरके पारस ने बताया कि चयनित पोस्ट कार्ड आर्ट की भव्य प्रदर्शनी 25 एवं 26 जनवरी को विलोबी हॉल में लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी से चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष शिव पूजन नंद ने बताया कि वूगी-वूग...