औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- मदनपुर प्रखंड अंतर्गत सीता थापा महोत्सव 7 व 8 दिसंबर को शिवगंज राम जानकी उच्च विद्यालय परिसर में होगा। उक्त जानकारी महोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सह अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने दी है। उन्होंने बताया कि सीता थापा महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सीता थापा को पर्यटक स्थल का दर्जा दिलाने, यहां के अपेक्षित विकास कराने, सुरक्षित व संरक्षित करने, सौन्दर्यीकरण करने, सीता थापा की धार्मिक अध्यात्मिक ज्ञान, ऐतिहासिक महत्वों का जन जन तक पहुंचाने और राष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर लाना आदि है। सीता थापा महोत्सव आयोजन समिति सरकार से मांग करती है कि पर्यटन विभाग सीता थापा को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...