गंगापार, फरवरी 19 -- प्रयाग ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन बेंदौ में गुरुवार से दो दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया गया। स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन ज्ञान सिंह पटेल, सचिव विकास सिंह, प्राचार्य डा पवन कुमार सिंह, एकेडमिक कोआर्डिनेटर डा मुकेश मिश्र एवं रजिस्ट्रार आशीष तिवारी द्वारा किया गया। ज्ञान सिंह पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु खेलकूद बहुत आवश्यक है। दो दिवसीय स्पोर्ट्स फेस्टिवल में संस्थान के बीटेक, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी के छात्रों द्वारा वॉलीबाल, शॉटपुट, शतरंज, बैडमिंटन, कबड्डी, खो खो, क्रिकेट एवं 100, 200 व 400 मीटर दौड़ जैसी खेल प्रतियोगिताओ में भाग लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...