मेरठ, जनवरी 31 -- मेरठ। मवाना रोड स्थित जेपी अकादमी में शुक्रवार को दो दिवसीय सेपक टाकरा खेलो इंडिया अस्मिता लीग का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरी ओम ठाकुर ने किया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को बेहतर खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के पहले दिन दो कोर्ट पर 20 मुकाबले हुए, जिनमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने तकनीक और कौशल का परिचय दिया। सेपक टाकरा एसोसिएशन, मेरठ के सचिव अरूण गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में आरजी इंटर, वैदिक संस्कृति, बाल विहार, कुबेर पब्लिक स्कूल, एएस इंटर कालेज मवाना, नव भारत इंटर कालेज परतापुर आदि स्कूलों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कोच सुमन सिंह, विशू और सबा मलिक ने मैच आयोजित कराए। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष उमेश, अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.