बिजनौर, दिसम्बर 13 -- सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे दो दिवसीय सप्त शक्ति संगम का कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ समापन हो गया।कार्यक्रम में लगभग 223 माता और बहने उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य आभा एवं मुख्य वक्ता रूपांजलि व अपर्णा रहीं। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रूपांजलि ने कुटुंब प्रबोधन पर अपने विचार रखे। महिलाओं को इस अवसर पर अच्छे कार्यों का संकल्प कराया गया। आचार्य निकेतन सिंह ने स्वयं सोफिया कुरैशी की वीरता की झलक लघु नाटक के माध्यम से प्रस्तुत दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरपाल सिंह ने समस्त अतिथियों व माता और बहनों को विद्यालय आगमन एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मोनिका अग्रवाल व संचालन आचार्य मोनिका सिंह एवं प्रतिभा सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्योति रानी,...