पूर्णिया, जनवरी 3 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के जगनी पंचायत के पूर्व मुखिया‌ जगनी ए गांव निवासी अघोरी पासवान ने दो दिवसीय संत कबीर साहेब का संतमत सत्संग का आयोजन किया। समापन मौके पर चपैय गांव के सदगुरु विचारक व संत गिरजानंद दासजी महाराज ने कहा कि कबीर साहेब संत सम्राट ही नहीं बल्कि मानवीय मूल्यों की रक्षार्थ तथा समाजिक एकता के प्रतीक थे। जो विषमता व कुरीतियों के खिलाफ अपनी वाणी से जीवों को चेताने का काम किया। जीवन व मिशन के सबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि कबीर मार्गी पंचशील के सिद्धांत पर चलकर ही मानव व विश्व का कल्याण कर सकते हैं। जीव हत्या, चोरी, पर स्त्री पर पुरुष का गमन, झूठ व किसी प्रकार के नशा के उपयोग वर्जित है। कबीर मानवतावादी, समतावादी संत सम्राट थे। वही मंचासीन बड़हारा के उर्मिला साध्वीजी ने अपने संबोधन में कहा कि ...