पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- जानकी नगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लादूगढ़ पंचायत के मध्य विद्यालय तेतराही के प्रांगण में 16 एवं 17 दिसंबर को कुप्पाघाट भागलपुर के संतमत सत्संग के आचार्य प्रमोद बाबा का प्रवचन होगा। इस अवसर पर जिले के तमाम संत-महात्मा भाग लेंगे। आयोजनकर्ता ने सत्संग प्रेमियों से इसमें भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...