चंदौली, फरवरी 22 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के ताला गांव में रविवार को दो दिवसीय बॉलीबॉल, दौड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. वीरेंद्र विश्वकर्मा लोक जन सोशलिस्ट पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फीता काटकर किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ताला, मुसाखांड, मुबारकपुर्र, रामशाला, रामपुर, कौड़िहार सहित दर्जनों टीमों ने भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग एवं बालक वर्ग का 200 मीटर , 1500 मीटर, 3000 मीटर किया गया। मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव, ग्राम प्रधान नारायण यादव, रामभरोस यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, भरत यादव, जनार्दन यादव, चंद्रभान राव, देवा सरकार, अरुण कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...