गाजीपुर, जनवरी 30 -- पतार। आदर्श सेवा क्लब करीमुद्दीनपुर की ओर से दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाएगा। इसकी जानकारी क्लब के सचिव विनोद राय गुड्डू ने दी। बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर की टीम में भाग लेंगी जिसमें बांदा हॉस्टल, रेलवे स्पोर्ट क्लब व इंडियन पोस्ट ऑफिस प्रयागराज, डीएल डब्लू, साई हॉस्टल सहित प्रदेश के अन्य जनपदों की टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति अभियंता अरविंद राय व विशिष्ट अतिथि पूर्व आईएएस लालजी राय करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...