देवघर, दिसम्बर 17 -- देवघर,प्रतिनिधि। एसपी सौरभ के निर्देशानुसार राज्य विधि विज्ञान निदेशालय एवं प्रयोगशाला, रांची के अधिकारियों द्वारा कांडों के वैज्ञानिक और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला 17 और 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे पुलिस केंद्र, देवघर में आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, थाना प्रभारी, चयनित पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल होंगे। कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से अपराध अनुसंधान में दक्ष बनाना, फॉरेंसिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग की जानकारी प्रदान करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.