औरंगाबाद, फरवरी 21 -- 27 एवं 28 फरवरी को होगा आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा तय फोटो- 21 फरवरी एयूआर 57 कैप्शन- शनिवार को औरंगाबाद कलेक्ट्रेट में बैठक में शामिल पदाधिकारी व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिले के जम्होर के विष्णु धाम में दो दिवसीय विष्णुधाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में शनिवार को एक बैठक हुई। 27-28 फरवरी को होने वाले विष्णु धाम महोत्सव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। विष्णु धाम महोत्सव आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया एवं विचार समन्वय के बाद उक्त तिथि को धूमधाम से महोत्सव आयोजन कराने का निर्णय लिया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सरपंच पप्पू ज्वाला सिंह, पूर्व उप मुखिया अजीत कुमार सिंह,...