गिरडीह, सितम्बर 22 -- पीरटांड़। जैन धर्म का विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल पारसनाथ की धरती मधुबन धार्मिक कार्यक्रमों से गुंजयमान हो रहा है। साधु संतों के सानिध्य में विशेष पूजा विधान का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को महाराष्ट्र प्रदेश के सन्मति संस्कार मंच के द्वारा तेरहपंथी कोठी में दो दिवसीय विश्वशांति विधान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत रविवार को संस्था द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बताया जाता है कि महाराष्ट्र प्रदेश के स्वयंसेवी संस्था सन्मति संस्कार मंच के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जैन श्रद्धालु मधुबन पहुंचे हैं। संस्था द्वारा मधुबन भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। तेरहपंथी कोठी सभागार में गगनभेदी मंत्रोच्चारण के साथ विश्वशांति के उद्देश्य से धार्मिक विधान चल रहा है। कार्यक्रम के तहत धार्मिक विधि विधान के अलावा...