पीलीभीत, नवम्बर 27 -- पूरनपुर। सेंट जोसफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का बुधवार को विधायक बाबूराम पासवान ने समापन किया। अंतिम दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ मुकाबले खेले और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कबड्डी में बालिका वर्ग का पूरा दबदबा क्रांति देवी टीम के नाम रहा, जिसने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर तीनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में सब जूनियर में सानू टीम, जूनियर में शाहबाज टीम और सीनियर वर्ग में अकाल एकेडमी विजेता बनी। फुटबॉल में सब जूनियर बालिका वर्ग में सेंट जोसफ, जूनियर बालिका में अकाल एकेडमी और सीनियर बालिका वर्ग में सिंह क्लब ने प्रथम स्थान पाया, जबकि बालक वर्ग में सब जूनियर में फाइटर क्लब...