मेरठ, दिसम्बर 30 -- सरधना। उपनिदेशक पंचायत मेरठ मंडल के कुशल निर्देशन में सोमवार को जनपद मेरठ के विकासखंड दौराला व परीक्षितगढ़ के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व पंचायत सचिवों का दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। इसमें सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षक जुल्फिकार, निक्की सिंह एवं बबीता नागर, भूपेंद्र सिंह व रेनू गौतम द्वारा स्वयं के आय के स्त्रोत पर समझ, पानी सप्लाई, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, कचरे से आए प्लास्टिक व गोशाला की खाद एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा यूजर चार्ज के विषय पर विस्तार से प्रशिक्षकों द्वारा जानकारी दी गई। वरिष्ठ फैकल्टी-सह प्रबंधक डीपीआरसी मेरठ चरनजीत, सहायक विकास अधिकारी पंचायत दौराला प्रदीप कुमार शर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत परीक्षितगढ़ राम नरेश, ग्राम पंचायत अधिकारी पुष्पेंद्र गिरी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.