मऊ, फरवरी 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक अंतर्गत पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय शमशाबाद भाग-एक में गुरुवार को उल्लास और उमंग के बीच दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। पहले दिन विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने दौड़, रिले रेस, खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना, पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव ने कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास की मजबूत नींव रखती हैं। यही कारण है कि शिक्षा के साथ सहगामी क्रियाओं को विशेष महत्व दिया जा रहा है। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शुक्रवार को आयोजित समापन समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर शिक्षक इफ्तेखार अहमद, रामविलास याद...