मेरठ, नवम्बर 20 -- सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर खुर्द में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया। जिसका समापन 1500 मीटर पुरुष दौड़ के साथ हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष के छात्र प्रशांत कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मोहम्मद अनस दूसरे और मोहम्मद हुसैन तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा लंबी कूद में प्रशांत कुमार ने बाजी मारी। जबकि महिला वर्ग की लंबी कूद में नेहा प्रथम रहीं। भाला फेंक और गोला फेंक दोनों प्रतियोगिताओं में अनमोल चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान रस्सा-खींच समेत अन्य कई खेल आयोजित किए गए। समापन समारोह में प्राचार्य प्रो. रमेन्द्र कुमार गुप्ता ने विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल अधिकारी हरेन...