रुद्रपुर, फरवरी 22 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रनदीप पोखरिय,राजकुमार अरोरा, हरमीक सिंह, विवेक अग्रवाल, जितेंद्र बत्रा, विद्यालय संस्थापक मोहन चंद्र उपाध्याय, प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तिलक उपाध्याय एवं प्राचार्य शुभ्रा सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...