दुमका, जनवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। पीएम श्री राजकीय बुनियादी विद्यालय रसिकपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है और यह उनके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद में भाग लेने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में टीमवर्क की भावना विकसित होती है। वहीं विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि इस दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद में बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपन...