दुमका, जनवरी 20 -- दुमका। पीएम श्री राजकीय बुनियादी विद्यालय, रसिकपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुमका खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है, और यह उनके भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को खेलकूद में भाग लेने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...