सोनभद्र, फरवरी 24 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत ओबरा की अध्यक्ष चांदनी देवी, विशिष्ट अतिथि सभासद रीना चंद्रवंशी व आशा देवी व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अवनीस, द्वितीय स्थान सूजल कुमार, तृतीय स्थान सत्यवीर ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान गुंजा, द्वितीय स्थान रीता, तृतीय स्थान आरती यादव ने प्राप्त किया। लम्बी कूद में प्रथम स्थान अजय, द्वितीय स्थान देवेंद्र, तृतीय स्थान यश अवस्थी ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग लंबी कूद में प्रथ...