पीलीभीत, फरवरी 23 -- बिलसंडा। राजकीय महाविद्यालय हेमपुर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हो गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने छात्रों को खेल के प्रति जागरूक कर महत्व को बताया। विजेता छात्रों को प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय वार्षिक शिविर का भाजपा विधायक विवेक वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में छात्र छात्राओं को प्रतिभाग करने को कहा। प्राचार्य डा. दिनेश चंद्रा ने कहा, खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों में हार होना भी प्रेरणादायक इससे जीतने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान महाविद्यालय के डॉ सतेंद्र कुमार,डॉ वेदप्रकाश, डॉ नरेंद्र कुमार ...