अयोध्या, फरवरी 19 -- अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से वाहन स्वामियों को वन टाइम टैक्स योजना से लाभान्वित करने के लिए शुक्रवार और शनिवार संभागीय परिवहन कार्यालय में परिवहन मेला आयोजित होगा। मेले में वाहन स्वामियों की टैक्स संबंधी समस्या के निदान के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे और सहूलियत दी जाएगी। परिवहन मेले की व्यवस्था की तैयारी के लिए गुरुवार को आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह ने मातहतों के साथ कार्यालय में जायजा लिया तथा सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आरटीओ ने योजना के प्रचार के लिए पंपलेट वितरित कराया। आरटीओ ने बताया कि कार्यालय सभागार में प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक परिवहन मेला आयोजित होगा। मेले में सभी वाहन स्वामी उपस्थित सरकार की जनहितकारी एवं कल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान आरआई राजीव गुप्त व अन्य मौजूद रहे। -----
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.