दुमका, दिसम्बर 13 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -गुरूनाथ पहाड़ी में शुक्रवार को दो दिवसीय रास मेला सम्पन्न हुआ। इस रास मेला में गणेश, राधा कृष्ण, शिव पार्वती इत्यादि देवी देवता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। आसपास व दूर दराज से लोग इस रास मेला में पहुंच देवी देवता का पूजा अर्चना व दर्शन कर रहे थे। लोगों की भीड़ से यहां एक बड़ा सा मेला लगा रहा। इस मेला में बच्चों के खेलकूद के लिए कटघोड़वा, जम्पिंग झुला, तारामाची इत्यादि खेल सामग्री लगाया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मेला समिति सदस्यों का काफी सहयोग रहा। फोटो -12दुमका-212,213, कैप्सन- शुक्रवार को सरैयाहाट में आयेाजित रास मेला में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु व मेला में भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...