किशनगंज, फरवरी 7 -- पोठिया। पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्राबाड़ी स्थित पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय में आगामी 9 और 10 फरवरी, को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होनेवाली सेमिनार का आयोजन डॉ. इंद्रजीत सिंह, कुलपति, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया जाना है। सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. चंद्रहास ने बताया कि इस इंटरडिसिप्लिनरी सम्मेलन का मकसद ग्लोबल वन हेल्थ एजेंडा को आगे बढ़ाना और सतत विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सम्मेलन की विचार-विमर्श पशुपालकों एवं किसानों के हित में आजीविका को बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने एवं सतत विकास को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगा। आयोजन सचिव डॉ विनोद कुमार ने बताया कि एक स्वास्थ्...