हरिद्वार, जनवरी 27 -- हरिद्वार में बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-14 वर्ग में युवराज राठी, वश अग्रवाल, अंडर-19 वर्ग में कृष्ण, तनिष्क अरोड़ा और 19 से अधिक महिला आयुवर्ग में प्रियांशी भंडारी, मुस्कान सैनी विजयी रहीं। वसुधैव कुटुंबकम् फाउंडेशन की ओर से हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में डबल बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार की मेयर किरन जैसल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संयोजक संगीता आहूजा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा और कौशल को निखारने का अवसर मिलता है। अध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को Rs.1100 नकद पुरस्कार और मोमेंटो, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रीति आहूज...