चक्रधरपुर, जनवरी 2 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत में युवा जागृति क्लब गुईगाम द्वारा एक दिवसीय खेलकूद तथा दो दिवसीय पुरुष-महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन गुरुवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रतियोगिता में गांव के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में छोटी बच्चियों की दौड़, बड़ी लड़कियों की दौड़, छोटे बच्चों की दौड़, जवानों की दौड़, महिलाओं की सुई धागा रेस, लड़कियों की बैलूनफोड़, हंडी फोड़, बूढ़ों का दौड़, बूढ़ों का सुई धागा रेस, जवानों का चींटी रेस आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ी को कमेटी द्वारा पुरस्कृत किया गया। वहीं शुक्रवार से दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3 ज...