दुमका, जनवरी 20 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत अमडापहाड़ी पंचायत के दौला पुनसिया गांव में एजेएससी क्लब दौला के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोरेन ब्रदर्स एवं संथाल कूड़ा टीम के बीच खेला गया, जिसमें सोरेन ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को उपाध्यक्ष द्वारा 20,000 की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। जबकि उपविजेता टीम संथाल कूड़ा को 15,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान उदय मरांडी, बाबू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.