धनबाद, मार्च 12 -- कतरास, प्रतिनिधि। श्री श्याम भक्त मंडल कतरास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को कतरास बाजार हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में अध्यात्मिक अनुष्ठान किया गया। सुबह आचार्य अजय शर्मा ने श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा की पूजा अर्चना कराया। भगवान श्याम प्रभु का अलौकिक दरबार सजाया गया। मौके पर संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में सुहागीन महिलाएं शामिल हुई। धनबाद के रोमित बंसल एवं आशीष सिंघल के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। दोनों भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक श्याम बाबा के भक्ति गीत सुना कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इससे पूर्व आचार्य अजय शर्मा ने श्याम प्रभु की पूजा अर्चना, हवन के बाद छप्पन भोग लगाया। आलौकिक श्याम पाठ में समाज की युवतियां व महिलाओं ने भाग लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.