धनबाद, मार्च 9 -- कतरास। श्री श्याम भक्त मंडल कतरास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फागुन महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उक्त जानकारी शनिवार को कतरास हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए श्री श्याम भक्त मंडल के महेश अग्रवाल ने दी। महेश अग्रवाल ने बताया कि 10 मार्च शाम 4 बजे से कतरास नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण करते हुए कतरास हटिया राजस्थानी धर्मशाला पहुंचेगी। निशान यात्रा में मुख्य रूप से बोकारो के कान्हा रविराज अपनी पूरी टीम के साथ शामिल होंगे, जो निशान यात्रा में अपने कला संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। इसी दिन शाम 6 बजे बाबा का शिश पूजन, छत्तर पूजन, फूल श्रृंगार, अखंड ज्योत पूजन एवं संध्या 6 बजे से भजन का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.