बलरामपुर, फरवरी 16 -- ललिया संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा थाना ललिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय सकरी से चयनित स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं का दल कंपोजिट विद्यालय शहजौरा, रेहरा बाजार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। दल को ब्लॉक स्काउट मास्टर सत्य प्रकाश पाठक, प्रधानाध्यापक राम सेवक तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। ब्लॉक स्काउट मास्टर सत्य प्रकाश पाठक ने बताया कि विकास खंड हरैया सतघरवा के ललिया व शिवपुरा क्षेत्र से नामित छात्र-छात्राएं इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग के उद्देश्य, नियम एवं प्रतिज्ञा के साथ अनुशासन, सेवा भावना, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, टोली संचालन और नेतृत्व कौशल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.