सिमडेगा, दिसम्बर 27 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई पटना द्वारा दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर सीबीएसई के नियम के तहत शिक्षकों को 25 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को शिक्षकों को पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस और इमोशनल वेल बिंग एंड मेंटल हेल्थ विषय पर भी जानकारी दी गई। मौके पर रिसोर्स पर्सन विद्यालय के प्राचार्य सुजय कुमार मिश्रा और डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी के वरिष्ठ शिक्षक जोय बासु मल्लिक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...