जामताड़ा, अगस्त 3 -- दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता संपन्न,विजेता व उपविजेता को किया पुरस्कृत करमाटांड़,प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2025-26 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्रन्तर्गत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय करमाटांड़ के खेल मैदान में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्सा कस्सी और फुटबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जहां अंडर- 14 बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरासोल की टीम विजेता रही। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालाझरिया की टीम उपविजेता रही। जबकि अंडर- 14 बालिका वर्ग की खो-खो और कबड्डी मे झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय करमाटांड़ की टीम विजेता रही। अंडर- 14 बाल...