सिमडेगा, अगस्त 27 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधान को पेशा के तहत विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्यरूप से ग्राम सभा का स्थायी समिति गठन करना, ग्राम सभा कोष और दस्तावेजों और ग्राम सभा को सशक्त बनाने के लिये विस्तृत जानकारी दी गई। वही मनरेगा और 15 वी वित्त में ग्राम सभा की भूमिका और ग्राम पंचायत विकास योजना में ग्राम सभा की अहम भूमिका होती है। कार्यशाला में मुखिया मास्टर ट्रेनर शशिकला तिर्की, प्रियंका सिन्हा ने अहम जानकारी दी। कार्यशाला में मुख्य रूप से वार्ड मेम्बर मोबिलाइजर सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.