गंगापार, दिसम्बर 18 -- बारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत छीड़ी के पहाड़ी पर स्थित पथरबंदी महादेव मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय पूसी तेरस का मेला गुरुवार को संपन्न हुआ।मेले में शिव भक्तों ने पूजा अर्चना किया एवं अपने घर गृहस्थी के सामानों की खरीददारी किया। क्षेत्र का पथरबंदी महादेव का मंदिर अति प्राचीन है। यहां प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार और गुरुवार को दो दिवसीय मेला आयोजित किया गया था।मेले में परवेजाबाद,छीड़ी,गजापुर,अंसवा, धरा,बबंधर,टिकरी कला सहित दर्जनों गांवों के शिव भक्तों ने यहां पहुंच कर पूजा अर्चना किया। बताया गया कि मेला परिसर में किसानों की आवश्यकता के अनुसार हंसिया, खुरपी, फावड़ा,डलिया आदि सामानों की भी जम कर विक्री होती है।मध्य प्रदेश से आने वाले अधिकांश व्यापारी डलिया,टोपरा आदि के आते है और उनकी अच्छी खासी बिक्री भी होती है...