कटिहार, फरवरी 1 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बस्तौल पंचायत अंतर्गत हुण्डैली गांव में स्थित सार्वजनिक गंगा मंदिर के प्रांगण से 221 कन्याओं ने कलश में गंगाजल भरकर माथे पर लेकर दर्जनों गांवों का भ्रमण कर क्षेत्र में सुख-शांति, अमन -चैन, समृद्धि की कामना की। क्षेत्र भ्रमण के बाद कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण में पहुंचा। जहां पर पंडित चंद्रकांत मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर कलश को स्थापित किया गया। इस मौके पर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय मेला लगाया गया है। हुंण्डैली गांव के तमाम ग्रामीण आयोजित दो दिवसीय पूजा अर्चना एवं मेला को सफल बनाने के लिए तन मन धन के साथ दिन-रात जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए रोशनी, पेयजल, निशुल्क भोजन की व्यवस्था की...