गोंडा, फरवरी 18 -- गोण्डा। जिला मुख्यालय पर आरटीओ कार्यालय में 20 और 21 फरवरी को दो दिवसीय परिवहन मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में हो रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों को नई एकमुश्त कर (वन टाइम टैक्स) व्यवस्था के बारे में जानकारी देना है। एआरटीओ आरसी भारतीय ने जिले के सभी वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं। शासन स्तर से नियमों में बदलाव किया गया है। वाहनों के प्रति एक देय कर की दरों में संशोधन करते हुए नई दरे लागू कर दी गई हैं।व्यावसायिक वाहनों जैसे टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक पर बार-बार टैक्स जमा करने की व्यवस्था खत्म कर दी है। इन वाहनों के लिए एकमुश्त यानि एक बार में ही पूरा रोड टैक्स जमा करना अनिवार्य कर दिया...