नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे यूपी में व्यावसायिक वाहनों के लिए एक बार कर जमा करने की व्यवस्था की जानकारी के लिए लगाया गया परिवहन मेला शनिवार को समाप्त हो गया। सेक्टर 33 स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेला लगाया गया था। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने कहा कि वाहन मालिक इस सुविधा का लाभ उठाएं, इसके लिए इसका प्रचार-प्रसार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...