महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय परिवहन मेला शुरू हो गया है। इस मेले के पहले दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने वाहन स्वामियों को एक मुश्त वाहन टैक्स जमा करने पर मिलने वाले छूट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एआरटीओ ने बताया कि वाहनों के विवरण के अनुसार एक बार कर जमा करने पर छूट की दरें निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में जिन स्वामियों के वाहन पर टैक्स बकाया है, वह एक मुश्त जमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। परिवहन मेले को प्रभावी बनाने के लिए वृहद प्रचार प्रसार के लिए वाहन स्वामियों के साथ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बैठक की गयी, ताकि अधिक से अधिक वाहन स्वामी वाहनों के बकाए टैक्स को एक मुश्त जमाकर मेले का लाभ उठा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.