गोरखपुर, मार्च 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और संत कबीर अकादमी द्वारा 'लहरतारा संत कबीर यात्रा' के तहत दो दिवसीय 'निर्गुण भक्ति उत्सव' जिले में आयोजित हो रहा है। संत कबीर अकादमी संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश के सदस्य हरिप्रसाद सिंह ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को कार्यक्रम राजकीय बौद्ध संग्रहालय में सायं 6 बजे से होगा। इसमें साधो बैण्ड, नोएडा का कबीर निर्गुण गायन, साध्वी सेवा दास, गोरखपुर का कबीर गायन, राकेश श्रीवास्तव की गोरख वाणी और सुरभि शुक्ला लखनऊ की कथक प्रस्तुति होगी। दूसरे दिन शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित होगा। इसमें ताना-बाना बैण्ड, वाराणसी का कबीर निर्गुण गायन, मुकेश चौहान, मप्र का गायन और भारती दीक्षित, मप्र की किस्सागोई प्रस्तुति होगी। इसके अलावा बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.