बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर दो दिवसीय दौरे पर रविवार को बरेली आ रहे हैं। राठौर रविवार शाम 6:30 बजे दिवंगत विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। शाम को सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अगले दिन सोमवार को 11:00 बजे से विकास भवन में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने के बाद शाहजहांपुर रवाना हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...