नई दिल्ली, फरवरी 16 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 और 26 फरवरी को इजरायल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को बड़े अमेरिकी यहूदी संगठनों के अध्यक्षों के सम्मेलन को जेरूसलम में संबोधित करते हुए सबसे पहले यह जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से कहा, 'संसद में भाषण होने वाला है। अगले हफ्ते, यहां कौन आ रहा है? नरेंद्र मोदी।' उन्होंने कहा कि इजरायल और भारत के बीच मजबूत संबंध है और हम हर तरह के सहयोग पर बात करेंगे। भारत कोई छोटा देश नहीं है। वहां 1.4 अरब लोग रहते हैं। भारत बहुत ताकतवर है और बहुत प्रसिद्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...