औरंगाबाद, जनवरी 4 -- दो दिवसीय दाउदनगर महोत्सव की शुरुआत रविवार को शोभायात्रा के साथ की गई। शोभायात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक दाउद खान के किला से हुई। नगर भ्रमण करते हुए प्रखंड परिसर में इसका समापन हुआ। प्रखंड परिसर में झंडोत्तोलन एसडीओ अमित राजन ने किया। शोभायात्रा के माध्यम से दाउदनगर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ हुआ। संदीप कुमार तांती और सचिव प्रह्लाद सिंह गाइड करते रहे। मंच संचालन कपिलेश्वर विद्यार्थी एवं जितेंद्र कुमार ने किया। वैदिक रीति रिवाज से फीता काट कर मंच का उद्घाटन किया गया। मंच का उद्घाटन ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र, दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, बीडीओ मो. जफर इमाम, अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी, महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, सचिव प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुख्य पार्षद प्रो. परमानंद प्रसाद, वार्ड पार्षद सीमन कुमारी...