आजमगढ़, फरवरी 8 -- आजमगढ़ । जिले के सभी बोर्डों के विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 11 फरवरी को सुबह नौ बजे से विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता और 12 फरवरी को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक इं. कुलभूषण सिंह ने बताया कि विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के तहत विभिन्न विद्यालयों से चयनित वर्किंग विज्ञान मॉडल के विद्यार्थियों की ओर से 100 मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। 15 मॉडलों का चयन मंडल स्तर के लिए किया जाएगा। 15 चयनित मॉडलों में से मूल्यांकन कर प्रथम,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के लिए क्रमश: पांच हजार, तीन हजार ,दो हजार रुपये एवं दो विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार के तहत एक-एक हजार रुपये के साथ ही प्रशस्ति पत्र, सम्मान पत्र, प्रमाण पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.