गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को गढ़वा जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस केंद्र में आयोजित दो दिवसीय स्वर्गीय बृज बिहारी पाठक स्मृति जिला वालीबॉल लीग 2025 संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि सदर एसडीएम संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि सार्जेंट मेजर संदीप कुमार उपस्थित थे। साथ ही ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक भी मौजूद थे। लीग में जिले की कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में आठ टीम, जूनियर वर्ग में पांच टीम के अलावा बालिका वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग का फाइनल मैच गढ़वा पुलिस बनाम गढ़वा के बीच खेला गया। उसमें गढ़वा पुलिस की टीम 3-0 से विजयी रही। सीनियर वर्ग में प्लेयर ऑफ़ द मैच गढ़वा टीम के युवराज कुमार एवं प्लेयर ऑफ़ द सीरीज गढ़वा पुलिस टीम के शुभम कुमार रहे। जूनियर वर्ग का फाइनल मैच डे बोर्डि...