पटना, जनवरी 31 -- पटना संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय पटना कलम चित्रकला शैली प्रशिक्षण कार्यशाला शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसमें शामिल 106 प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक चित्रांकन किया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और सहभागिता प्रमाणपत्र दिया गया। मुख्य अतिथि बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि पटना कलम बेहद बारीक और खूबसूरत कला है। विजेताओं में श्रीजा शरण, भव्य सिंह, प्रांशी चौधरी, रुपेश कुमार, सर्वोत्तम कुमार रमाणी और पल्लवी ठाकुर शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कलाकार स्मिता पराशर ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.