लातेहार, जनवरी 9 -- गारू,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय गारू के तत्वाधान में दो दिवसीय ग्राम शिक्षा संगम कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के पोषक क्षेत्र ग्राम धांगरटोला तथा ग्राम हेंसाग में आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया गया कि विभागीय आदेशानुसार दिए गए निर्देशों के अनुसार अपने पोषक क्षेत्र में ग्राम शिक्षा संगम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा का नियमित माहौल बनाना, स्कूल बंद के दौरान शैक्षिक गतिविधियों को बनाए रखना, संस्कृति का विकास करना तथा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न शैक्षिक अभियानों से सभी को अवगत कराना है। ठंड के बढ़ते प्रकोप के कारण इन दिनों विद्यालय में पठन- पाठन का कार्य स्थगित है, जिस कारण बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.