बिजनौर, दिसम्बर 3 -- चांदपुर। नगर के गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में उत्तर ग्रामीण खेल लीग 2025-26 के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन। खेल स्पर्धा का शुभारंभ विधायक स्वामी ओउमवेश एवं गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज के आजीवन अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। अपने संबोधन में विधायक स्वामी ओमवेश ने स्पर्धा में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को जीवन में खेल के महत्व के बारे में बताया। खेल स्पर्धा में सब-जूनियर कबड्डी बालिका वर्ग में मानपुर की टीम जबकि सीनियर कबड्डी बालक वर्ग में अभिषेक लांबा की टीम प्रथम रही। वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग में यश कुमार की टीम प्रथम रही। बैडमिंटन एकल सब जूनियर बालक वर्ग में तनिष्क कौशिक प्रथम रहे। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ में बालक में शौर्...