चक्रधरपुर, जनवरी 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर चक्रधरपुर प्रखंड के महुलपानी के रुगड़ी गांव में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन समारोह में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य राम लाल मुंडा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में प्रखंड प्रमुख विनय प्रधान, इटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, समाजसेवी अर्जुन मुंडा, कुलदीप सिंह उपस्तित थे। वहीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान साईिकल रेस, जवानों दौड़, लड़कियों दौड़, जुता रेस, महिलाओं का बैलून फोड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के बच्चों और महिलाओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। मौकेपर राम लाल मुंडा ने कहा कि गांव में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन होने से एक ओर जहां ...