चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के उदालकम गांव में भरनिया विकास मंच की ओर से आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया सह कांग्रेस नेता विजय सिंह सामाड ने किया। उन्होंने खेल की महत्ता पर ज़ोर देते हुए स्वयं सीटी बजा कर बच्चियों की दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उनके साथ बासुदेव मुखी, भोलेनाथ बोदरा, पुटु कांडेयांग और वासु गुंजा जैसे लोग भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों और युवाओं के लिए दौड़ मुकाबले आयोजित किए गए। जिनमें दौड़ प्रतियोगिता बच्चों, बच्चियों, बड़ी लड़कियों, बूढ़ों और युवाओं (जवानों) के लिए अलग-अलग श्रेणियों में दौड़, बच्चों के लिए आटा रेस, तीन पैर की दौड़, सुई धागा रेस, जूता रेस और मेंढक ...